अयोध्या : प्लाटिंग करा रहे जिपं सदस्य समेत तीन पर फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सोहावल, अयोध्या। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य तथा उनके साथियों पर कार और बाइक से आए हमलावरों ने फायरिंग की और लाठी-डंडे और बंदूक की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सोहावल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने के चलते …

अमृत विचार, सोहावल, अयोध्या। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य तथा उनके साथियों पर कार और बाइक से आए हमलावरों ने फायरिंग की और लाठी-डंडे और बंदूक की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सोहावल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला पंचायत सदस्य द्वितीय चंद्रभान सिंह रौनाही थाना क्षेत्र लखौरी गांव के पश्चिम छोर पर खरीदी गई जमीन पर प्लाटिंग करा रहे थे।

इसी दौरान एक स्कार्पियो तथा दो बाइक पर सवार लगभग एक दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों पर लाठी डंडों व असलहे के बट से हमला बोल दिया और जमकर पीटा। घटना में जिपं सदस्य और उनके दो साथी मजनावा निवासी रोहित सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह व लखौरी निवासी रणविजय सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। तत्काल पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि हमलावरों द्वारा हवाई फायर कर लाठी डंडो एवं हथियार की बट से हमला करने की पुष्टि की है। बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। पूरे मामले की छानबीन के साथ हमलावरों की तलाश कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : शहर में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, तीन दिन में आए 52 केस

संबंधित समाचार