उन्नाव में शिवपाल यादव ने किया ऐलान, सभी जगह लड़ेंगे निकाय चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला द्वारा आयोजित  बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शिरकत की। यहां पर मौजूद अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव पर गोलमोल जवाब दिया। 2-4 दिन में लखनऊ में सब कुछ बताने की बात कही।

वहीं आजम खाँ पर कोर्ट के फैसले पर कहा की कोर्ट का सभी को सम्मान करना चाहिए। वहीं शिवपाल यादव ने ऐलान करते हुए कहा की सभी जगह निकाय चुनाव लड़ा जाएगा। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने शिवपाल यादव का माला पहनाकर अभिवादन किया।

इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव पर भी  बयान दिया। मैनपुरी उपचुनाव में सपा ने डिम्पल यादव को प्रत्याशी बनाया है। जिस पर शिवपाल यादव ने कहा की देखिए आज ही अधिसूचना जारी हुई है, वैसे तो मुझे तो पता नहीं था। आपके द्वारा ही पता चल रहा है।  

आजम खां के कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने कहा की कोर्ट के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। वहीं शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दे डाला। शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव पर बोलते हुए कहा कि निकाय चुनाव के लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं की सभी जगह चुनाव लड़ा जाए।

संबंधित समाचार