भारत जोड़ो यात्रा को जनता में मिल रहा समर्थन :नकुल दुबे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष ने बैठक कर दिए निर्देश
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया
बहराइच, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे शुक्रवार को जनपद पहुंचे। टिकोरा मोड़ पहुंचने पर सभी ने स्वागत किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
कांग्रेस भवन सभागार में नगर निकाय चुनाव, भारत जोड़ों यात्रा और संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि अवध जोन के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे रहे।
विशिष्ठ अतिथि सिविक एण्ड आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पांडेय रहे। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष नकुल ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा को सम्पूर्ण भारत के हर वर्ग और हर समाज का समर्थन है। यात्रा को जनता का पूरा आशिर्वाद है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी पूरे दमखम से लड़ेगी।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर होना इसकी अपार सफलता का प्रमाण है। नगर निकाय चुनाव में सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर पूरी ताकत से कांग्रेस प्रत्याशीयों को चुनाव लड़ायेंगे। बैठक में पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, गीता सिंह, सुषमा त्रिपाठी, पूनम शुक्ला, कमला सोनी, मेजर राना शिवम सिंह, शेख जकरिया शेखू, राजेश तिवारी, मुकुंद शुक्ल, डॉ ए एम सिद्दिकी, अनिल सिंह, दीपक त्रिवेदी, गोपी नाथ, दिलीप शर्मा, हमजा शाहिद, अमर नाथ शुक्ल, आशुतोष मिश्रा, शरीफ बाबू खान, भावेश पाठक, आकिब नदीम सहित सैकड़ों कांग्रेसजन व पदाधिकारी मौजूद रहे।
