मुरादाबाद : बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

कटघर थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुरादाबाद। शुक्रवार की सुबह कटघर थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलारी थाना क्षेत्र के गांव तेवरखास निवासी फहीम शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी नसरीन जहां को साथ लेकर दवा लेने बाइक से टांडा जा रहा था। कटघर थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बार निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फहीम और नसरीन जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नसरीन जहां को मृत घोषित कर दिया। जबकि फहीम को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के ससुर सालीम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : व्यापारियों ने की सड़कों की खस्ताहाली दूर कराने व पार्किंग व्यवस्था की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार