हमीरपुर: जेसीबी चालक का खतरनाक स्टंट करता वीडियो वायरल
अमृत विचार, हमीरपुर।
हमीरपुर: जेसीबी चालक का खतरनाक स्टंट करता वीडियो वायरल #viralvideo #hamirpur #hamirpurviralvideo #amritvicharnews pic.twitter.com/JNShkEzYQ1
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 11, 2022
मज़दूर को जेसीबी के हब में बैठाकर मशीन को सड़क पर दौड़ाया है। इसी दौरान किसी ने स्टंट का वीडियो बना कर वायरल कर दिया है। फिलहाल इस वीडियो के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है। हालांकि इस वायरल वीडियो कि पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
वायरल वीडियो की तफ्तीश में पता चला है कि यह मौदहा कोतवाली क्षेत्र का है, यहां मौदहा से बांदा को जोड़ने वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें तमाम मशीनें और मज़दूर लगे हुए हैं। इन्ही में से किसी ड्राइवर ने मज़दूर को जेसीबी के हब में बैठाकर मशीन को तेज़ रफ़्तार में सड़क पर दौड़ाया है।
वीडियो वायरल करने वालों ने दावा किया है कि यह वीडियो मौदहा से टिकरी गांव के बीच शूट किया गया है। वायरल वीडियो की पड़ताल में यह नहीं पता चल सका कि सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाला जेसीबी ड्राइवर या हब में बैठने वाला मजदूर कौन है और कहां का रहने वाला है। इस बात की जानकारी फिलहाल मौदहा कोतवाली पुलिस के पास भी नहीं है।
