रायबरेली: राजमार्ग पर खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस, एक की मौत, तीन गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शुक्रवार की देर रात बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से रोडवेज की अनुबंधित बस भिड़ गई। जिससे बस चालक की मौत हो गई है, जबकि बस में सवार चार लोगों की हालत गंभीर है। इनके अलावा अन्य एक दर्जन बस की सवारियां घायल हुई है। यह हादसा शुक्रवार की रात करीब साढ़ेआठ बजे हुआ है।

लखनऊ से सवारियां लेकर फतेहपुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस बछरावां क्षेत्र के बांदा बहराइच राजमार्ग पर नंदा खेड़ा गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर और बस दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस में करीब 35 सवारियां बैठी थी।

दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया। जहां बस चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक का नाम और पता नहीं चल पाया है।जबकि घायलों में चार लोगों सुरेंद्र कुमार  निवासी फतेहपुर, सचिन कुमार निवासी फतेहपुर, एक अज्ञात और रजनीश कुमार निवासी ऐहार कोतवाली लालगंज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इनके अलावा तुंगनाथ मिश्र निवासी गांव दयालपुर जिला फतेहपुर और आर के सिंह निवासी लालगंज, अल्फेस गौतम निवासी फतेहपुर, अनुराग कुमार निवासी फतेहपुर और अजय कुमार निवासी फतेहपुर सहित दर्जन अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। घायलों की संख्या काफी अधिक है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसमें तीन घायलों की हालत बहुत नाजुक है।

संबंधित समाचार