Video Viral : Kanpur में जमीन के विवाद में वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने के बजाय लोग बनाते रहे वीडियो
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे है। जबकि आसपास के लोग बचाने के बजाय उसकी पिटाई का वीडियो बना रहे है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू की है।
वायरल वीडियो घाटमपुर कोतवाली के बरनाव गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों का वृद्ध से विवाद चल रहा है। इस पर लोगों ने वृद्ध को घेर लिया। इसके बाद उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।
पिटाई करने वाले वृद्ध को भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे है। इतना ही नहीं, आसपास मौजूद लोग भी वृद्ध को बचाने के बजाय उसका वीडियो बना रहे है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
थाना प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
