बहराइच : कांग्रेस की बैठक में हंगामा, जिलाध्यक्ष पर लगे आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ मध्य जोन प्रदेश महासचिव ने जिलाध्यक्ष को बताया आरएसएस का एजेंट

अमृत विचार, बहराइच। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष शुक्रवार को जनपद दौरे पर आए थे। कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान ही कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। साथ कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव ने मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने और फर्जी परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि जिलाध्यक्ष पर कार्यवाई नहीं होती है तो वह पद से इस्तीफा हाई कमान को भेज देंगी।

कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे शुक्रवार को जनपद के दौरे पर आए थे। बैठक के दौरान ही एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने माइक लेकर जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा पर गंभीर आरोप मढ़े। जिससे सभा में कुछ देर के लिए हंगामा शुरू हो गया था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इतना ही नहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव जूही रजा सिद्दीकी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुस्लिम समाज को टारगेट कर रहे हैं। जबकि मुस्लिम समाज ही कांग्रेस को वोट देता है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष आरएसएस के एजेंट है। तभी वह मुस्लिम समाज पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस द्वारा उनके ऊपर कार्यवाई नहीं की जा रही है तो वह स्वयं पद से इस्तीफा दे देंगी।

संबंधित समाचार