अयोध्या: समन्वयकों की नियुक्ति को लेकर अभी तक नहीं हो सका सेवा प्रदाता का चयन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीएसए दफ्तर से ब्लाक का चक्कर काट रहे हैं बेरोजगार 

अमृत विचार, अयोध्या। शासन के आदेश पर सभी ब्लाकों में ब्लाक समन्वयकों की नियुक्ति का मामला जिले में अभी अटका पड़ा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक सेवा प्रदाता का चयन न होने से बेरोजगार परेशान हैं। इसके लिए आवेदन के इच्छुक बेरोजगार बेसिक शिक्षा विभाग और ब्लाक का चक्कर लगा रहे हैं। 

शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग में आउट सोर्सिंग पर ब्लाक समन्वयकों की तैनाती की जानी है। सेवा प्रदाता संस्था के माध्यम से पोर्टल खोलकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन अभी तक यहां विभाग सेवा प्रदाता संस्था का ही नहीं चयन कर सका है।  जिसकी वजह से आवेदन करने को युवा भटक रहे है।

कई युवाओं ने बताया वह कई पर विभाग से सम्पर्क किया गया लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि जिले के सभी 11 ब्लाकों में ब्लाक समन्वयकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए समिति का गठन होना था वह भी अभी तक नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि शीघ्र ही सेवा प्रदाता संस्था का चयन कर लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि अभी आवेदन की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है, जो भी स्नातक बेरोजगार सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत हैं उनके पास स्वत मैसेज जायेगा। बीएसए ने बताया कि चयन समिति द्वारा तय किया जायेगा किस ब्लाक में कितने समन्वयक तैनात किए जायेगें।

संबंधित समाचार