इटावा : बाल दिवस पर सोमवार को खुलेगा सफारी पार्क 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। 14 नवंबर को बाल दिवस पर   इटावा सफारी पार्क पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोला जाएगा।  वैसे सोमवार के दिन सफारी पार्क में साप्ताहिक अवकाश रहता हैl  

सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया है कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए सफारी में पर्यटकों के भ्रमण के लिए आने-जाने के समय में भी मामूली परिवर्तन किया गया है।

अब मंगलवार से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक संख्या में पर्यटक सफारी में आए इसके लिए पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

इस समय सफारी में पर्यटकों को कई वन्यजीवों के दीदार कराए जा रहे हैं तथा ईको पर्यटन केंद्र सभी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

संबंधित समाचार