इटावा : ज्योति को नीट परीक्षा में मिली सफलता
अमृत विचार, इटावा। थियोसोफिकल इंटर कॉलेज की छात्रा ज्योति यादव ने नीट की परीक्षा की उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है। वह फतेहपुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करेगी।
ज्योति इटावा के गाँधीनगर निवासी पूर्व एडीओ रघुराजसिंह यादव की पौत्री है। 2020 में थियोसोफिकल इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की करने के बाद घर पर ही रहकर नीट की तैयारी की।
ज्योति ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए अपने बाबा रघुराजसिंह यादव, दादी समूरी देवी , शिक्षिका बुआ सुषमा से प्रेरणा मिली। मेरे गुरु राजकिशोर मिश्रा, अनिल राठौर, विनय मिश्रा के सहयोग से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।
ज्योति ने अपने पिता रोहित यादव एवं मां मीना देवी के प्रति भी कृतज्ञता जताई। ज्योति को दाखिला मिलने पर शिक्षक नेता उपेन्द्र कुमार वर्मा, धर्मवीर सिंह यादव, बीएसए बरेली डॉ विनोद यादव ने खुशी जाहिर की।
