राजीव के हत्यारों की रिहाई पर मोदी सरकार की चुप्पी आतंकी कृत्य के साथ समझौता: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और पांच अन्य दोषियों को समय से पहले रिहा करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को समयपूर्व रिहा किए जाने के फैसले

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को समयपूर्व रिहा किए जाने के फैसले पर नरेंद्र मोदी सरकार की निंदनीय चुप्पीआतंकवादी कृत्य के साथ समझौता करना है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘आतंकवादियों के साथ कोई सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। राजीव गांधी के हत्यारों के दोषियों की रिहाई मोदी सरकार की निंदनीय चुप्पी आतंकी कृत्य के साथ समझौता करना है।’ 

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस: चुनाव से पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, 200 ठिकानों पर रेड- 96 गिरफ्तार

उन्होंने द्रमुक और तमिलनाडु के कुछ अन्य पक्षों का नाम लिए बगैर कहा, ‘जो आतंकवादियों की रिहाई पर वाहवाही कर रहे हैं वो भी परोक्ष रूप से आतंकियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड में करीब तीन दशक से उम्रकैद की सज़ा काट रही नलिनी श्रीहरन और पांच अन्य दोषियों को समय से पहले रिहा करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

न्यायालय ने यह उल्लेख किया कि एक अन्य दोषी ए. जी. पेरारिवलन को रिहा करने के लिए पहले दिया गया उसका आदेश इन दोषियों पर भी समान रूप से लागू होता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बुदूर में एक चुनाव रैली में एक महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें- महबूबा ने हिमाचल चुनाव पर उठाया सवाल, कहा- भाजपा EC की स्वतंत्रता नष्ट कर रही

संबंधित समाचार