हल्द्वानी: नोटों की माला लेकर ग्राहक फरार, पुलिस को सौंपी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे एक युवक ने हजारों रुपए की नोटों की माला पैक कराई और बगैर भुगतान किए फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

पुलिस को सौंपी तहरीर में ईदगाह रोड आजादनगर निवासी मुजाहिद ने पुलिस को बताया कि उसकी ईदगाह रोड आजादनगर में बबलू बटन स्टोर के नाम से दुकान है। बीती दो नवंबर की दोपहर दुकान में एक अंजान ग्राहक आया और उसने नोटों की माला खरीदने की बात कही। उसने तीस हजार की माला पैक कराए और बगैर पैसे दिए वहां से चला गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज