इटावा: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जसवंतनगर की टीम ने चैंपियनशिप पर किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद  की जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जसवंतनगर की टीम ने ऑल राउंडर प्रदर्शन कर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर दोनों चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। जूनियर स्तर बालक वर्ग में सत्यदेव जसवंतनगर, बालिका वर्ग में कल्पना बसरेहर, प्राइमरी स्तर में राज बढ़पुरा, बालिका वर्ग में देवकी चकरनगर ने व्यक्तिगत चैंपियन बने। प्राथमिक स्तर की पीटी में ताखा विजेता,भरथना उपविजेता टीमें रही।

Untitled(20)

तीसरे दिन प्राथमिक और जूनियर स्तर की  प्रतियोगिताओं का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्टस स्टेडियम इटावा में किया गया।गोला फेंक बालक वर्ग में हिमांशु महेवा प्रथम,हर्ष भरथना द्वितीय,बृजमोहन ताखा तृतीय, चक्का फेंक बालक वर्ग में प्रशांत महेवा प्रथम, अरुण कुमार सैफई द्वितीय, हरेंद्र ताखा तृतीय,बॉलीबाल बालक वर्ग जसवंतनगर विजेता,सैफई उपविजेता, जूनियर स्तर पीटी में सैफई विजेता, भरथना उपविजेता, बैडमिंटन में सैफई विजेता,जसवंतनगर उपविजेता, गोला फेंक बालिका वर्ग में मुस्कान महेवा प्रथम,कल्पना जसवंतनगर द्वितीय, काजल भरथना तृतीय, चक्का फेंक में मुस्कान महेवा प्रथम,करीना भरथना द्वितीय,आरोही सैफई तृतीय स्थान पर रही।

बालिका वर्ग बॉलीबॉल में जसवंतनगर विजेता,सैफई उपविजेता अंत्याक्षरी में जसवंतनगर विजेता,महेवा उपविजेता,लोक नृत्य जसवंतनगर विजेता,सैफई उपविजेता,बैडमिंटन में जसवंतनगर विजेता,सैफई उपविजेता टीम रही। समापन अवसर पर  जिला विकास अधिकारी डीडी कुमार ने विजेताओं को मेडल ट्राफी देकर सम्मानित किया।इंद्रजीत सिंह, अच्युत त्रिपाठी , संजीव यादव, शोएब आलम, अजय पाल यादव, अर्चना चौधरी, राजेश जादौन, अवधेश राठौर, संजय द्विवेदी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार