इटावा: टीवी अस्पताल से चोरी हुआ सामान बरामद, एक गिरफ्तार
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन दिन पूर्व टीवी अस्पताल में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चारी का सामान भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि 08/09 नवंबर की रात टीवी अस्पताल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी हुई थी।
चोरों ने एक कंप्यूटर मय एसेसरीज, एक लैपट़ॉप मय एसेसरीज, एक प्रिंटर, दो टेबलेट, दो हार्डडिक्स, तीन एक्सटर्नल यूनिट एसी, एक स्टॉक रजिस्टर आदि चोरी कर लिया था। पुलिस ने आकाश बाल्मीकि निवासी काशीराम कालोनी को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार करते पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है।
इस मामले में सीओ सिटी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कमिल और मिलन सिरोही ने पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई की।
