बाराबंकी: प्रेक्षक ने की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
बाराबंकी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नियमावली के चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दावे और आपत्तियों के कार्य की चल रही गतिविधियों की समीक्षा करने शनिवार को रोल प्रेक्षक सुनील कुमार शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र 268 बाराबंकी, के मतदेय स्थल 332 से 335 राजकीय बालिका इंटर कालेज व विधानसभा क्षेत्र 269 जैदपुर के मतदेय स्थल 125 से 127 प्राथमिक विद्यालय चन्दवारा, मतदेय स्थल 112 से 114 प्रा.वि. दादरा ,एवं दरियाबाद के मतदेय स्थल 311 से 313 पटेल इंटर कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ व ड्यूटी पर लगाते गए अधिकारी मौजूद मिले । इसके बाद रोल प्रेक्षक ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के गांधी सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक राजनैतिक दलों के अध्यक्ष ,व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ प्रेक्षक ने समीक्षा की। इस बीच इस बीच प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों से अभियान में सहयोग करने की अपील भी की । बैठक में अपर जिलाधिकारी वि.रा. सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
