Kanpur: कई अपर नगर आयुक्तों को नोटिस, फागिंग कराने की जगह से थे गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर आयुक्त ने पहली बार अपर नगर आयुक्तों पर कार्रवाई की है। निरीक्षण में फागिंग कराने की जगह से गायब मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में गंदगी और डेंगू को लेकर शनिवार को जोनवार फागिंग हुई। इसको जांचने के लिए नगर आयुक्त ने कई जगहों का निरीक्षण किया। जोन-5 के अन्तर्गत रतन लाल नगर , दबौली, फजलगंज एवं जोन-6 के सर्वोदय नगर व शास्त्री नगर में फॉगिंग होते हुए पायी गयी। लेकिन मौके पर अपर नगर आयुक्त सूर्य कान्त त्रिपाठी व पुष्पा राठौर उपस्थित नही पाये गये। इस सम्बन्ध में तत्काल अपर नगर आयुक्त और पुष्पा राठौर को कारण बताओं नोटिस दिया गया।

जोन-1 में लक्ष्मीपुरवा, रायपुरवा, दलेलपुरवा, सरसैयाघाट जोन-4 के के अन्तर्गत कर्नलगंज, बेंकनगंज, वीआईपी रोड, भैरवघाट चौराहा में फॉगिंग होते हुए पायी गयी। लेकिन मौके पर अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता एवं विद्या सागर व राजेश गुप्ता जोनल अधिकारी मौके पर उपस्थित नही पाये गये सभी को नगर आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।

वहीं, इसीतरह जोन- 2 के अन्तर्गत हरजेन्दर नगर, चकेरी , जाजमऊ एवं जोन-3 के अन्तर्गत किदवई नगर व  उस्मानपुर में फॉगिंग होते हुए पायी गयी। लेकिन जगदीश यादव अपर नगर आयुक्त अनिरूद्ध सिंह मौके पर उपस्थित नही मिले। जिसपर जगदीश यादव व जोनल अधिकारी अनिरूद्ध सिंह को कारण बताओं नोटिस निर्गत दिया गया।

संबंधित समाचार