आज का राशिफल। 13 नवंबर, 2022
मेष
आज व्यवसाय को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृष
आज जरूरी काम लंबित हो सकते हैं। दूसरों के काम में कमियां न निकालें। समय रहते हुए मामलों को सुलझा लें। आप निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक कर सकते हैं। परिवार के लोगों से अपने संबंध अच्छे रखें।
मिथुन
आज कारोबारियों के लिए दिन बहुत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करेंगे।
कर्क
आज अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें। परिवार की इच्छाओं के लिए आपको त्याग करना पड़ सकता है। मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी करेगा।
सिंह
आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप परोपकार के कार्यों में लगे रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
कन्या
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। पैतृक व्यवसाय में तेजी आएगी। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे। पुरानी यादें दोबारा ताजा हो सकती है। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
तुला
आज बनते कार्यों में रुकावटे आने की आशंका है। छोटी-छोटी बातों पर विचलित होने से बचें। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। युवा प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। माता-पिता की अवहेलना न करें।
वृश्चिक
आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। गैरकानूनी कार्यों की तरफ रुचि लेना उचित नहीं है। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। ऑफिस में असहयोग की कमी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।
धनु
आज उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। व्यापारिक गतिविधियां शानदार रहेंगी। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न होंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मकर
आज जॉब में उच्च पद प्राप्त होगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा। घर में निकट संबंधी और रिश्तेदार आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। दिल की बजाय दिमाग से काम लें।
कुंभ
आज नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। व्यर्थ की गतिविधियों में धन खर्च न करें। कारोबार में प्रतिद्वंदिता के कारण परेशानी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। खानपान में संयम रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है।
मीन
आज व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। परिवार में कुछ समस्या हो सकती है।
