Margashirsha Month Festival List 2022: यहां देखें इस महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मार्गशीर्ष यानी अगहन महीना शादी और कई व्रत का महीना होता है।

इस माह को लेकर धार्मिक मान्यता है कि अगहन का महीना भगवान राम और श्री कृष्ण की पूजा-अराधना के लिए काफी फलदायी होता है।

Aghan Month 2022: मार्गशीर्ष यानी अगहन महीना शादी और कई व्रत का महीना होता है। अगहन में ही प्रभु राम और माता सीता का विवाह तिथि भी आती है, जिस विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस माह को लेकर धार्मिक मान्यता है कि अगहन का महीना भगवान राम और श्री कृष्ण की पूजा-अराधना के लिए काफी फलदायी होता है। अगहन का पूरा माह पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार और शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस महीने में कब कौन से त्योहार है और किस दिन कौनसा व्रत रखा जाएगा। 

16 नवंबर  (काल भैरव जयंती)
इस साल 16 नवंबर को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। भगवान भैरव को महादेव भोलेनाथ का रौद्र अवतार माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि काल भैरव की पूजा अर्चना से हर तरह का भय और ग्रह दोष सब दूर होता जाता है।

20 नवंबर (उत्पन्ना एकादशी)
उत्पन्ना एकादशी हर साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है।  मान्यता है कि उत्पन्ना एकादशी से ही सभी एकादशी व्रत की शुरुआत होती है। उत्पन्ना एकादशी का व्रत आरोग्य, संतान प्राप्ति और मोक्ष के लिए किया जाने वाला व्रत है। 

21 नवंबर 2022 (सोम प्रदोष व्रत)
सोम प्रदोष व्रत करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की हर इच्छा पूर्ण करते हैं।  हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सोम प्रदोष का व्रत रखा जाता है। 

28 नवंबर 2022 (विवाह पंचमी)
हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। विवाह पंचमी पर जनकपुर धाम (नेपाल) और अयोध्या में काफी धूम रहती है। इस दिन अयोध्या से जनकपुर बारात जाती है। 

3 दिसंबर  2022( मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती)
5 दिसंबर 2022 (अनंग त्रयोदशी व्रत)
7 दिसंबर 2022 (मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, दत्तात्रेय जयंती)
8 दिसंबर 2022 (अन्नपूर्णा जयंती)

ये भी पढ़ें:  Vijaya Ekadashi 2023: कब है विजया एकादशी? अभी से जान लें तारीख, मुहूर्त और महत्व

टॉप न्यूज

अयोध्या में शो-पीस बनीं ओवरब्रिज कैंटीनें: 2 साल से बंद, सेतु निगम-नगर निगम में फंसा पेंच
आज का मौसम : यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र तक पहुंचा मानसून 
इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा युवा भारत का दम: 1 जुलाई से शुरू होगा टी20 का रोमांच, श्रेयस युग की शुरुआत के साथ 15 वर्षीय वैभव पर नजरें
CCTV से लैस होंगे कृषि विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास, कुलपति ने सभी वार्डन को छात्रों से नियमित दो घंटे करें काउंसिलिंग करने के दिए निर्देश
7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग, जानें अन्य घटनाएं