बहराइच: दो दिन से खड़िया गांव में दस्तक दे रहा गैंडा, लोगों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बाघ और तेंदुआ के बाद अब मोतीपुर रेंज के खड़िया गांव में गैंडा दस्तक दे रहा है। दो दिन से लगातार गांव की ओर गैंडा के आने से ग्रामीणों में दहशत है। गांव के लोगों ने गैंडा आने की सूचना रेंज कार्यालय में दी है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सीमावर्ती गांव में वन्यजीवों की आवक रुक नहीं रही है।

Untitled(5)

खड़िया गांव में गैंडा पहुंचने से लोगों में दहशत बना हुआ है। वन विभाग के पगचिन्ह से गैंडा होने की पुष्टि की है। बीते दो दिन से मोतीपुर रेंज के ग्राम सभा खड़िया में गैंडा दिखाई दे रहा है।शनिवार शाम को पुनः अनिल कुमार मौर्य के घर से महज सौ मीटर दूरी पर गैंडा दिखाई दिया।

अनिल कुमार मौर्य खाना खाकर रास्ते पर टहल रहे थे कि अचानक उनके छोटे चाचा के लड़के अजय मौर्य ने टॉर्च के रोशनी से दिखाया। अनिल ने ग्रामीणों को आवाज लगाई और सभी लोग गेंडे को हाका लगाते हुए जंगल में पहुंचाए।

अनिल कुमार मौर्य ने अपने कैमरों में पैरों के निशान को कैद किया तथा वन विभाग के वरिष्ट अधिकारी डीएफओ आकाशदीप बधावन को जानकारी दी। गौंडों की आमद जंगलों में शुरू हो गई है, डीएफओ आकाशदीप वधावन ने ग्रामीण वासियों से सावधानी बरतने तथा जंगलों में अकेले ना जाने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार