कुशीनगर में फहराया गया धर्म विशेष का झंडा, वीडियो वायरल
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में धर्म विशेष का झंडा फहराया गया। झंडा मोबाइल टॉवर पर फहराया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। लेकिन इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। वायरल वीडियो कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताते चले कि इससे पहले जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के बेदुपार गांव में एक युवक ने छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराया था। जिसके बाद उसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो में पाकिस्तान का झंडा फहराने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
