बहराइच: गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने से मासूम बच्ची झुलसी, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरवा निवासी एक महिला रविवार को सब्जी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर बाहर चली गई। तभी तीन वर्षीय मासूम खेलते हुए कढ़ाई में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसका इलाज चल रहा है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरवा निवासी काजू की पत्नी रविवार सुबह खाना बना रही थी। सुबह 6.30 बजे महिला ने सब्जी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डाला। इसके बाद वह फूस का टटिया लगाने चली गई। 

इसी दौरान आलमा (3) पुत्री काजू कढ़ाई में खेलते हुए गिर गई। गर्म तेल में मासूम झुलसने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। कढ़ाई से बाहर निकाल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि बालिका गंभीर रूप से झुलस गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका