अल्मोड़ा: होटल में संदिग्ध हालत में मिला मुजफ्फनगर के युवक का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के धारानौला में स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश के मुज्ज्फरनगर के एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। सूचना के बाद धारानौला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों को भी हादसे की खबर दे दी गई है। 

मुजफ्फरनगर निवासी दीपक शर्मा (22) पुत्र हरेंद्र शर्मा पिछले तीन नवंबर को अल्मोड़ा आया था। वह यहां धारानौला स्थित एक होटल में रह रहा था। दीपक ने होटल के कार्मिकों को डाक विभाग में होने की बात कहकर 18 नवंबर तक के लिए कमरा बुक कराया था। बीते शनिवार की रात भोजन करने के बाद वह होटल के कमरे में सो गया। रविवार तड़के होटल के कर्मचारियों ने चाय देने के लिए उसे फोन किया। लेकिन दीपक ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद होटल का एक कर्मचारी खुद चाय लेकर कमरे में गया।

कर्मचारी ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। कमरा खुलवाने के लिए उसने दरवाजा खटखटाया तो कमरा खुला हुआ था। अंदर जाने पर उसने देखा कि दीपक बेसुध पड़ा हुआ था और उसकी नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। कर्मचारी ने होटल स्वामी को खबर दी तो होटल स्वामी ने पूरे मामले की जानकारी धारानौला चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएसआई सतीश कापड़ी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार