बहराइच: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड / बहराइच, अमृत विचार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आईपीएल चीनी मिल जरवल रोड परिसर में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि चीनी मिल इकाई प्रमुख पीएस राणा और विशिष्ट अतिथि गेस्ट स्पीकर राम सिंगल रहे। 

जिले के जरवल रोड चीनी मिल रोड लेबर कॉलोनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीएस राणा इकाई प्रमुख को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सुनीता बहन ने बुके देकर स्वागत किया। 

इसके बाद अतिथियों दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमेरिका से आए हुए बीके राम प्रकाश भाई और बहन बीके सुनीता बहन ब्रह्मकुमारी से चर्चा की।  रामप्रकाश ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया हम यहां पर ग्लोबल कंप्लेन सात अरब सत्कर्म करने का अभियान लेकर आए हैं, जो 45 देशों में पहुंच चुका है भारत में 45000 प्रोग्राम हो चुका है। अभी इस कस्बे में आए हैं सत्कर्म करने की लहर के फैलाने आ रहे हमारा लक्ष्य है कि सब लोग अपनी जिम्मेदारी लेकर एस्ट्रा करें तो दुनिया में खुशियों का अंबार आ सकती है। 

17

आईपीएल जरवल रोड चीनी मिल के कई प्रमुख ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान पूरे विश्व में शांति और सद्भाव फैलाने का सत्कर्म कर रहे हैं। सुनील कुमार ने बताया कि बीके राम प्रकाश अमेरिका न्यू के न्यूयॉर्क में इंजीनियरिंग कंसलटेंसी फर्म के मालिक हैं। फिर भी इन्होंने लोगों को अच्छा ज्ञान देने के लिए काफी सक्रिय हैं। 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सुनीता बहन का एवं सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुनील कुमार, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, बीके अमरनाथ विश्वकर्मा, परवीन सिंह, प्रदीप रंगोत्री, सोनी, प्रमोद मनकापुर, गुड़िया, सुनील कुमार, डॉ अमरनाथ विश्वकर्मा शामिल रहे।

संबंधित समाचार