लखनऊ: अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंचे एलडीए वीसी, दिए सख्त निर्देश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी आज ऐशबाग पहुंचे। उन्हें वहां झील को पाटकर अवैध कब्ज़ा किये जाने की शिकायत मिली थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐशबाग स्थित जमुना झील को पाट कर कुछ लोग उस पर कब्जा करना चाहते है। इसको लेकर वीसी पूरी टीम के साथ मौके पर गए थे। दौरे के बाद वीसी ने बताया कि जमुना झील व मोतीझील की सफाई व सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू होगा।

वीसी ने झील की सफाई मशीनें लगाकर करवाने के साथ ही झील के पानी की सफाई आधुनिक तकनीक से कराई जाए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह दोनों कार्य पूरी प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द शुरू करवाएं। 

उपाध्यक्ष ने झील से सटे पार्क के को विकसित कर राजस्व आय बढ़ने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उपाध्यक्ष से अवैध कब्जे के सम्बंध में शिकायत की गई। लोगों ने बताया कि कुछ भू-माफिया झील में कूड़ा व मलबा पाटकर कब्जा कर रहे हैं। इस पर  डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने नजूल अधिकारी को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। 

संबंधित समाचार