कसौंधन समाज एकजुट होकर चले, पूरी सरकार उनके साथ :रामकेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

बांदा, अमृत विचार। अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य समाज के सम्मेलन में जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने समाज के राजनैतिक पिछड़ेपन पर अफसोस जताते हुए एकजुट होकर पूरी दमखम के साथ राजनैतिक भागीदारी पर जोर दिया। कहा कि राजनीतिक भागीदारी के बगैर समाज की तरक्की असंभव है।

शहर के बबेरू रोड स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को आयोजित कसौंधन वैश्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि इस समाज ने हर तबके को शिक्षा और व्यापार में आगे बढ़ाने का काम किया है। जब हम राष्ट्रवाद के साथ जुड़ते है तो देश का नाम पहले जुड़ जाता है। उन्होंने कहा कसौंधन समाज एकजुट होकर चले पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। 

नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि कसौंधन समाज अपना मन छोटा न करे हर परिस्थिति में भाजपा उनका साथ देगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि समाज की यह एकरूपता आगे चलकर निश्चित रूप से नई दिशा देगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कसौंधन समाज को भागीदारी ने भाजपा कभी पीछे नहीं हटेगी समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने कहा कि जब सभी एक आवाज पर चलेंगे तो यह समाज कभी पीछे नहीं रहेगा। एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि कसौंधन समाज के लोग भाजपा से जुड़कर राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रहें है। 

सम्मेलन को राजेश गुप्ता (अतर्रा), अधिवक्ता यज्ञस्वरूप गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता, नगर परिषद मझगवां अध्यक्ष गीता गुप्ता, छत्तीसगढ़ से आये शिवकुमार गुप्ता समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

संबंधित समाचार