लखनऊ : एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ क्या कह गए नकुल दुबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ता  राजेश कुमार जायसवाल,  अजय जायसवाल- अध्यक्ष (जायसवाल समाज) मो0 आसिफ, मो0 जुबैर, राकेश सोनकर, अखिलेश, विनोद मिश्रा, संगम बहुगुणा, अशोक सिन्हा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, विनोद अग्रवाल अंकुश जायसवाल, रेखा जायसवाल, सविता टेक चन्दानी सहित उनके साथ आये सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं दिलप्रीत सिंह डीपी तथा समापन पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष नकल दुबे ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में जुटी है। एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न तरीकों से निकालकर चंद उद्योगपति मित्रों की जेब में डालने का षड़यंत्र हो रहा है।

कहा कि राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सैकड़ों हजारों कांग्रेसजनों को साथ लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा करके देश को सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर मजबूत कर रहे हैं।जनता के असल मुद्दों और उनके मजबूत सवालों को मोदी सरकार तक पहुंचा रहे हैं। परन्तु बीजेपी सत्ता के अहंकार में लबरेज है, लोगों को धर्म जाति नफरत की विघटनकारी राजनीति में उलझाकर  हर चुनाव जीतना चाहती हैं। कहा कि बीजेपी देश में नफरत और बंटवारे की सोच को बुलंद करना चाहती है।

देश को आजाद कराने से लेकर वर्षाे से विकास की गंगा बहाने वाली कांग्रेस पार्टी की सद्भाव और विकास की रणनीति के आगे ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा की जुमलेबाजी झूठ फरेब आर्थिक अराजकता के खिलाफ और कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के बीच होगा। आज कांग्रेस जनों को प्रत्येक वार्ड में अपने ब्लाकों में मजबूत संगठन भाषा तैयार करने के साथ-साथ फिरका परस्ती जुमलेबाजी के खिलाफ सजगता से संघर्ष करने की जरूरत है।

 

संबंधित समाचार