Video: माइक खराब होने पर केंद्रीय मंत्री को आया गुस्सा, वालंटियर को डांटते हुए दे दिया धक्का 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंच से अश्विनी चौबे बोल रहे थे, अचानक पोडियम में लगे माइक से आवाज आनी बंद हो गई। इतनी सी बात पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। इसे लेकर पर मंच संचालक पर बिगड़ गए।

पटना (बिहार)। बक्सर में सनातन संस्कृति समागम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री (Union Minister of State for Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution, and Ministry of Environment, Forest and Climate Change) अश्विनी कुमार चौबे का गुस्सा देखने को मिला। मंच से अश्विनी चौबे बोल रहे थे, अचानक पोडियम में लगे माइक से आवाज आनी बंद हो गई। इतनी सी बात पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। इसे लेकर पर मंच संचालक पर बिगड़ गए। मंच संचालक ने तुरंत उन्हें दूसरा माइक दिया। जिसे गुस्से में बीजेपी सांसद ने उनके हाथ से छीना और उन्हें धक्का भी दिया। इतना ही नहीं पोडियम में लगे माइक को उन्होंने गुस्से में पूरा मोड़ दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री के आपा खोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार का है। यहां श्री राम कर्मभूमि न्यास के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अश्विनी चौबे गुस्सा शामिल हुए थे। दरअसल, संतों की ओर से किए जा रहे प्रज्ञा प्रवाह का संचालन जियर स्वामी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अश्विनी चौबे को बोलने के लिए दो मिनट का समय दिया। इसके लिए जैसे ही वो पोडियम के पास पहुंचे, बोलना चाहा तो माइक से आवाज ही नहीं निकली।

बक्सर में सनातन संस्कृति समागम जैसे ही अपनी समापन की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही रही है। सुबह में 9 बजे से 12 बजे अन्नताचार्य जी के द्वारा भक्तों को भागवत का रसपान कराया जा रहा है। वही 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रज्ञा प्रवाह का कार्यक्रम किया जा रहा है। दोपहर 3 बजे शाम 6 बजे तक रामभद्राचार्य जी द्वारा राम कथा की जा रही है।

कोई भी कार्यक्रम कथा हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का दो-तीन मिनट का मौजूद लोगों के लिए संबोधन भाषण जरूर होता है। वहीं दोपहर में प्रज्ञा प्रवाह के दौरान जब इनको बोलने के लिए माइक के पास पहुंचे तो खराब माइक के कारण बिगड़ गए और उसका गुस्सा कथा की व्यवस्था बनाने वाले पर निकाल दिया।

बक्सर-अहिल्या के उद्धार स्थल अहिरौली में हो रहे सनातन संस्कृति समागम पर देश की निगाहें टिक्की हुई है। 15 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 9 राज्य के मुख्यमंत्री के अलावे 5 राज्य के राज्यपाल, 2 राज्य के उपमुख्यमंत्री के अलावे 14 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आगमन होगा। वहीं 15 नवंबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का भी आगमन होगा।

ये भी पढ़ें : Video: 'उत्तराखंड में कमीशन के बिना कोई काम नहीं होता', पूर्व CM के बयान से हड़कंप 

 

संबंधित समाचार