जौनपुर: बक्सा पुलिस ने 30 किलो मादक पदार्थ के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की बक्सा थाने की पुलिस ने रविवार को पांच अंतरप्रांतीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो गांजा, दो कार, छह मोबाइल और 4200 रुपये बरामद किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में बक्सा के थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपने सहयोगियों के साथ लखनीपुर रेलवे फाटक के पास से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में तस्करों ने ओडिशा राज्य से मादक पदार्थ लाकर विभिन्न स्थानों पर अधिक दामों में बेचने की बात को स्वीकार किया है।

संबंधित समाचार