मैनपुरी उप चुनावः मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर नमन कर पर्चा भरने के लिए निकलीं डिंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने से पहले पति अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वो पर्चा दाखिला के लिए निकल पड़ीं। तड़क-भड़क और शोर-शराबे से दूर बेहद सादे अंदाज में डिंपल पर्चा दाखिल करेंगी।

डिंपल यादव आज करेंगी नामांकन
सपा उम्मीदवार के तौर पर डिंपल यादव सोमवार को मैनपुरी से नामांकन करेंगी। डिंपल का यह पांचवां लोकसभा चुनाव होगा। नामांकन के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित सैफई परिवार के दूसरे सदस्य मौजूद रहेंगे। समाजवादी पार्टी इस दौरान अपनी शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। मुलायम सिंह यादव क विरासत को बचाने की कोशिश मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की ओर से की जा रही है। इसके लिए अखिलेश यादव के स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हैं। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव पार्टी के लिए चुनौतियों से भरा है। खासकर लोकसभा के अंदर आने वाली दो विधानसभाएं सपा के लिए चिंता का सबब हैं। भोगांव और मैनपुरी विधानसभा सीट ने 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव दोनों में ही सपा को झटका दिया था। इसलिए, पार्टी इन दोनों विधानसभाओं के वोटों को सहेजने पर विशेष फोकस करेगी। 

संबंधित समाचार