रायबरेली: खेत में खाद का छिड़काव करते समय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खेत में खाद का छिड़काव करते समय अचानक युवक की तबियत बिगड़ गई और उसकी खेत में ही मौत हो गई है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर खेत पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे महाबल सिंह मजरे सूची का है। गांव के निवासी  जियालाल(35 वर्ष)पुत्र मैकूलाल सोमवार प्रातःकाल लगभग साढ़े 6 बजे अपने खेत गया हुआ था।युवक खाद छिड़क रहा था। इसी बीच अचानक जमीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोग जबतक युवक के पास पहुंचे, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

युवक की मौत की खबर सुनते ही पत्नी विमला बच्चे शिवानी, सुमन, विपिन, नितिन मौके पर पहुंचकर दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर उपनिरीक्षक जीशान शहीद खेत में पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि युवक की मौत खेत में उर्वरक का छिड़काव करते समय अचानक हुई है। मृत्य का कारण पता करने के लिए परिजनों ने तहरीर दी है। जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की वास्तिवकता का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार