Kanpur News : महिला सिपाही की बेवफाई से आहत निलंबित दरोगा ने खाया था जहर, चार दिन बाद हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में महिला सिपाही की बेवफाई से आहत निलंबित दरोगा ने जहर खा लिया था। इसके बाद से उसका रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं दारोगा की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई है। हालांकि घटना में घरवालें कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News बिधनू थाने में तैनात दरोगा अनूप सिंह ने बेवफाई के चक्कर मे सल्फास खा लिया था। जिनकी रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से घरवाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सोमवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराया गया है। एसपी आउटर सुशील कुमार दुबे समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे है।

मूलरूप से जिला जालौन के रहने वाले दरोगा अनूप सिंह की फजलगंज थाने में पोस्टिंग के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी से प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद दरोगा का ट्रांसफर बिधनू थाने कर दिया गया था। जिसके बाद काफी समय तक महिला पुलिस कर्मी से बात नही हुई थी।

इधर, महिला पुलिस कर्मी के फजलगंज में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से प्रेम संबंध हो गए। चार दिन पूर्व दरोगा अनूप फजलगंज थाने पुलिस कर्मी से मिलने पहुचे थे। जहां उनकी उनसे मुलाकात होने पर वह उक्त महिला पुलिस कर्मी के घर भी गए थे। यहां भी उसे पाने पर दरोगा ने पुलिस लाइन में बेवफाई के चक्कर मे सल्फास खा लिया।

हालत बिगड़ने पर दरोगा को उनकी कार चला रहे अन्य सिपाही ने नाजुक हालत में रीजेंसी में भर्ती कराया था। जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

दरोगा की हो चुकी थी शादी

मृतक दरोगा अनूप सिंह की शादी हो चुकी थी। उनकी पत्नी से उन्हें एक बेटा अयांश है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव को जालौन रवाना किया गया है।

 

संबंधित समाचार