Kanpur में Police और अपराधी का याराना, जुआरी ने दरोगा और चौकी प्रभारी का किया सम्मान, डीसीपी ने किया निलंबित
Kanpur News कानपुर में बिकरू कांड के बाद भी पुलिस और अपराधी के याराना कम नहीं हो रहा है। ऐसे ही एक जुआरी ने बर्रा थाने की यादव मार्केट चौकी प्रभारी गीता सिंह और दरोगा भूप सिंह के सम्मान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर डीसीपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News कानपुर कमिश्ननरेट पुलिस और अपराधी का याराना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिकरू कांड के बाद भी लगातार कई ऐसी याराना की खबरें सामने आ रही है। ऐसे ही जुआरी से सम्मान कराते बर्रा थाने की यादव मार्केट चौकी प्रभारी गीता सिंह और दारोगा भूप सिंह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
अमृत विचार डॉट कॉम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेकर डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को जांच सौंपी है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बर्रा-2 छेदीसिंह का पुरवा निवासी संदीप पाल एक आयोजन में मंच पर यादव मार्किट चौकी प्रभारी गीता सिंह और दरोगा भूप सिंह को शॉल भेंट करके सम्मानित करते नजर आ रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सम्मान देने वाला संदीप पाल शातिर अपराधी और जुआरी है। उसके खिलाफ बर्रा थाने में जुआ अधिनियम, गुंडा, बलवा, मारपीट आदि धाराओं में नौ मुकदमे व बेकनगंज थाने में एनडीपीएस आदि धारा में दो मुकदमे दर्ज हैं।
बीते दिनों ने एसीपी विकास पांडेय की टीम ने छापेमारी करके संदीप व उसके साथियों को जुआ खेलते पकड़कर जेल भेजा था। जमानत के बाद संदीप जेल से छूटकर बाहर आया है। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी साउथ ने चौकी प्रभारी गीता सिंह और दारोगा भूप सिंह को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को सौंपी है।
