फर्रुखाबाद: पुलिस से मुठभेड़ में 25000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
फर्रुखाबाद। रात में चेकिंग के दौरान पुलिस की इनामी गैंगस्टर के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें लोहिया अस्पताल पंहुच कर जानकारी ली।
थाना मऊदरवाजा पुलिस व एसओजी रविवार रात 12:30 बजे कायमगंज रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान जनपद मैनपुरी भोगांव निवासी शिवा गिहार उर्फ कचरा बाइक से गुजरा। पुलिस ने बाइक सवार शिवा को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस नें भी जबाव में फायरिंग की।
पुलिस की गोली पैर में लगाने से शिवा घायल हो गया। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शिवा गिहार गैंगस्टर मुकदमे में वांछित था। उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम था। शिवा के ऊपर लूट, डकैती, चोरी के 30 मुकदमें हैं।पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
