बहराइच: तेंदुए के हमले से घायल बालक को नहीं मिल रहा इलाज, परिजनों ने लगया आरोप
बहराइच। जनपद की सीमा पर धौरहरा रेंज के बंगला गांव निवासी बालक पर रविवार रात को तेंदुए ने हमला कर दिया था। बालक को सीएचसी से बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि रात से अभी तक इलाज नहीं किया गया है। सिर्फ पट्टी बांधकर छोड़ दिया है। लखीमपुर खीरी के धौरहरा रेंज का बंगला गांव बहराइच के मोतीपुर रेंज के जंगल से सटा हुआ है।
गांव निवासी विकास (10) पुत्र राम नरेश घर के सामने खेल रहा था। तभी रविवार शाम को सात बजे जंगल से आए तेंदुए ने बालक पर हमला कर दिया था। जिससे बालक घायल हो गया था। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल को सीएचसी भेजवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 28 के बेड नंबर 11 में भर्ती है। परिवार के राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज नहीं मिल रहा है। सिर्फ पट्टी करके छोड़ दिया गया है। जबकि बालक के सिर में हमले के चलते हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में सीएमएस डॉ ओपी चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब जानकारी है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से जानकारी ली जा रही है।
