Kanpur Suicide : कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में पहुंचा पति शव देख रह गया सन्न
Kanpur Suicide कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Suicide किदवई नगर थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की। परिजनों के मुताबिक मृतका गोद ली बेटी की बीमारी और पढ़ाई को लेकर परेशान रहती थी।
किदवई नगर एच-वन ब्लाक स्थित अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल के फ्लैट में कपड़ा कारोबारी आकाश बाथम, पत्नी नेहा (34), गोद ली बेटी वेदिका, चार वर्षीय वानी, मां मधु और पिता अमर नारायण बाथम रहते है।
आकाश ने बताया कि गोद ली बेटी मानसिक रूप से बीमार रहती है, जिसकी बीमारी और पढ़ाई को लेकर नेहा काफी परेशान रहती थी।
रविवार को वह बेटियों के साथ एक कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में पत्नी नेहा सो रही थी। माता-पिता अलग कमरे में सोए थे।
सोमवार सुबह पत्नी के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर वह जगाने के लिए गए। जहां फंदे पर लटका शव देख उनके होश उड़ गए। इस पर उन्होंने बहराइच में रहने वाले मायकेवालों को दी।
किदवई नगर थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि फोरेंसिक टीम रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।
