बहराइच: सिंचाई कर्मी के घर से चोरों ने पार किया लाखों का माल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। शहर के कल्पीपारा में स्थित सिंचाई विभाग कालोनी में निवास करने वाले कर्मचारी के मकान में रविवार रात घुसे चोरों ने एक लाख की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरगाह थाना क्षेत्र के काल्पीपारा में सिंचाई विभाग की कालोनी स्थित है। जिसमें कर्मचारी निवास करते हैं। रविवार को कर्मी परमात्मा पाल शहर में दूसरे के यहां चले गए। देर रात होने के चलते वह वहीं पर रुक गए। देर रात को चोर मकान में घुसे चोरों ने जेवरात, बर्तन समेत एक लाख की संपत्ति चोरी की।

 सुबह चोरी की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने सूचना दी। जिस पर कर्मचारी मौके पर पहुंचा। उसने थाने में तहरीर दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा