बरेली: अब बैंक कर्म‍ियों को म‍िलेगा 15 फीसदी ज्यादा वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बैंकिंग सेवाओं के इतिहास में वेतन वृद्धि को लेकर चल रही अटकलों के बीच आखिरकर बैंक कर्मचारियों की जीत हुई। उनके वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि का निर्णय ले लिया गया है। इसमें बैंक कर्मियों को सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि उन्हें नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि का लाभ …

बरेली, अमृत विचार। बैंकिंग सेवाओं के इतिहास में वेतन वृद्धि को लेकर चल रही अटकलों के बीच आखिरकर बैंक कर्मचारियों की जीत हुई। उनके वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि का निर्णय ले लिया गया है। इसमें बैंक कर्मियों को सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि उन्हें नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इससे बैंक कर्मी बेहद खुश हैं।

यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव महरोत्रा ने बताया कि बुधवार को इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच बैठक का आयोजन मुंबई की एसबीआई के मुख्यालय में किया गया। वहां बैंक यूनियंस और आईबीए के बीच हुए समझौते के मुताबिक वेतन वृद्धि नवंबर 2017 से प्रभावी मानी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक कर्मियों को मिलने वाले भत्तों में भी सालाना 15 फीसदी वृद्धि 31 मार्च 2017 के वेतन बिल के आधार पर दी जाएगी।

इस सहमति पर युनाइटेड फोरम के दिनेश सक्सेना, ओपी वडेरा, सुनील मित्तल, पीके माहेश्वरी, ए के शुक्ला, अरविंद रस्तोगी, एके कुलश्रेष्ठ, आरके शर्मा, संतोष तिवारी, अनुराग, अरुण सक्सेना आदि ने खुशी जाहिर की।

37 बैंकों के कर्मचारियों को होगा लाभ
आईबीए और यूएफबीए के बीच हुए इस समझौते का फायदा 37 बैंक के कर्मचारियों को होगा। जिसमे पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर और फॉरेन बैंक भी बैंक शामिल हैं। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष के संजीव महरोत्रा ने बताया कि हम इस बात की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि आईबीए और यूएफबीयू के बीच मुंबई में एमओयू साइन हुआ है। जोकि बैंक कर्मियों के लिए काफी अहम है, दोनों ही के बीच अहम मुद्दों पर समझौता हुआ है।

हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि आईबीए 5 डे वीक की बात मानेगी लेकिन यह मामला अभी टलता दिख रहा है। इसी तरह पेंशन के पुनरीक्षण न होने से रिटायर कर्मचारी निराश हुए हैं, जबकि फैमली पेंशन में बढ़ोतरी से कुछ संतोष मिला है।

संबंधित समाचार