MP: बेटा न होने पर तानों से तंग महिला ने दो वर्षीय बेटी समेत पानी की टंकी में कूदकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकारी के मुताबिक मृतक महिला दो बेटियों की मां थी और उसके मायके वालों का आरोप है कि बेटा न होने के कारण उसका पति उसे आए दिन ताने मारता था जिससे वह परेशान चल रही थी।

इंदौर/मध्यप्रदेश। इंदौर में 25 वर्षीय महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ पानी की टंकी में कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक मृतक महिला दो बेटियों की मां थी और उसके मायके वालों का आरोप है कि बेटा न होने के कारण उसका पति उसे आए दिन ताने मारता था जिससे वह परेशान चल रही थी।

ये भी पढ़ें:-कर्नाटक: पूर्व सैनिकों ने प्रशासनिक व्यवस्था से तंग आकर बना ली नई पार्टी, EC ने दी मंजूरी

विजय नगर पुलिस थाने के एक उप निरीक्षक ने बताया कि रानी राजपूत (25) और उनकी दो साल की बेटी रिया के शव रविवार को पानी की एक टंकी में मिले और पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उप निरीक्षक ने बताया कि मां-बेटी के शवों का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया और महिला के मायके के लोगों के आरोपों की जांच के बाद उचित कदम उठाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:-उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक पर हुआ रेल परिचालन बहाल

 

संबंधित समाचार