बहराइच : प्रतिष्ठानों पर जाकर दिलाई संगठन की सदस्यता
विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे हितचिंतक अभियान पर दिया जोर
अमृत विचार, मिहींपुरवा/ बहराइच। विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे चिंता का अभियान पर मिहींपुरवा नगर क्षेत्र में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों व्यापारियों से मिलकर उन्हें सदस्यता दिलाई और विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सहयोग की अपील की।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए गए चिंता अभियान के कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि हित चिंतक अभियान संगठन द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें गांव-गांव घूमकर लोगों को सदस्यता दिलाई जा रही है नगर में भी व्यापारियों और नगर वासियों को इस अभियान से जोड़ा जा रहे हैं।
सबका सहयोग मिल रहा है संदीप सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा का यह क्षेत्र धर्मांतरण तथा लव जिहाद की दृष्टि से संवेदनशील है। इसलिए यहां पर इस अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्णकालिक जुगुल, नीरज पोरवाल, अनूप विश्वकर्मा ,अंकित वर्मा ,राजेंद्र कुमार, किशन विश्वकर्मा, मदन सोनी ,कराटे कोच दिलीप जायसवाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता हितचिंतक अभियान में लोगों को सदस्यता दिलाने में जुटे रहे।
