यूपी के संस्कृति व समाज कल्याण विभाग मनाएंगे “जनजातीय गौरव दिवस” सीएम योगी करेंगे वनाधिकार पट्टे का वितरण
अमृत विचार लखनऊ। उपस्थिति में लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति विभाग के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत निदेशालय जनजाति विकास, सेवा समर्पण संस्थान,तथा ज़िला प्रशासन के सहयोग से राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्व.प्र.) समाज कल्याण असीम अरुण भी शिरकत करेंगे।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत जनजाति एवं परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार पट्टा मुख्यमंत्री योगी के द्वारा वितरण कराए जायेंगे। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों के साथ परम्परागत जनजातीय उत्पाद, वनोत्पाद, हस्तशिल्प, काष्ठकला,जैविक उत्पाद इत्यादि के स्टाल लगाए जायेंगे।
इस अवसर पर जनजातीय भौगोलिक विविधता, संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, वेशभूषा व जीवन शैली को प्रदर्शनी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय संस्कृति को सहेजने एवं जनमानस को परिचित कराने के उद्देश्य से 'जनजातीय जीवन के इंद्रधनुषी रंग'- काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया जाना है। मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति के बालक बालिकाओं के अध्ययन हेतु निर्मित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
