आगरा: मरीजों की बढ़ी संख्या, कम पड़ गए पर्चा बनवाने के काउंटर      

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हड्डी, बुखार और दूसरी बीमारियों से ग्रसित मरीज बड़ी तादात में एसएन मेडिकल कॉलेज में लगातार पहुंच रहे हैं। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल की ओपीडी में तकरीबन आठ हजार से ज्यादा मरीज आ गए। मरीजों की अधिक संख्या से काउंटर कम पड़ गए। जल्दी पर्चा बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों के बीच धक्कामुक्की तक हुई। 

एसएन की ओपीडी में पर्चे के लिए 7 काउंटर बने हैं। काउंटर कम पड़ने के कारण घंटे भर में पर्चा बन पाया, डॉक्टर के चैंबर के बाहर भी भीड़ रही और यहां भी घंटे भर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।

भीड़ अधिक होने से 8 काउंटर भी कम पड़ गए। एक काउंटर बढ़ाकर हाथ से पर्चे बनवाए।  यही हाल लेडी लॉयल का रहा, यहां 453 मरीजों को इलाज मिला। पर्चे के लिए कतार में खड़ी रहने से गर्भवती महिलाओं की हालत खराब होने लगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार हफ्ते के शुरूआती दिनों में मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले 30 फीसदी अधिक रहती है, ऐसे में पर्चा बनवाने में देरी होती है।

संबंधित समाचार