बहराइच: घर से 40 लीटर शराब और चार क्विंटल लहन बरामद, दो लोगों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। आबकारी विभाग की टीम ने मटेरा थाने की पुलिस के साथ अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। गांव में स्थित मकान से मौके से 40 लीटर शराब और चार क्विंटल लहन लहन बरामद किया। दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह ने आबकारी निरीक्षक विमल मोहन, जावेद हुसैन, गुड्डू, कमलेश कुमार की टीम गठित कर अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी के निर्देश दिए। आबकारी टीम ने मटेरा पुलिस की मदद से क्षेत्र के धनौली और निहालपुरवा गांव में छापेमारी की। टीम ने दो घर से 40 लीटर निर्मित शराब और चार क्विंटल लहन बरामद किया। जबकि शराब बनाने वाले लोग फरार हो गए। आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि बरामद शराब और लहन को नष्ट कर दिया गया है।

संबंधित समाचार