सोनभद्र: जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए सीएम योगी, जिले को दी करोड़ों की सौगात   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले यूपी के सीएम योगी क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद सोनभद्र में 575 करोड़ की 233 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास व पट्टा वितरण सीएम योगी ने किया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित क‍िया गया है। मुख्यमंत्री वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत जनजाति एवं परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार पट्टा भी सौंपा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों के साथ परंपरागत जनजातीय उत्पाद, वनोत्पाद, हस्तशिल्प, काष्ठकला, जैविक उत्पाद आदि के स्टाल भी लगाए गए।

इस अवसर पर जनजातीय भौगोलिक विविधता, संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, वेशभूषा व जीवन शैली से जुड़ी प्रदर्शनी एवं डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। 

संबंधित समाचार