मुरादाबाद: 'अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऊर्जा निगमों की मनमानी'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्य अभियंता कार्यालय पर आयोजित आम सभा में बोले बिजली कर्मचारी

मुरादाबाद, अमृत विचार। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को मुरादाबाद में आम सभा हुई जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों पर लेकर चर्चा की। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को संघर्ष समिति मुरादाबाद में साथियों को आगामी आंदोलन को एक जटता से मजबूती से चलाने की बात कही। पदाधिकारियों ने कहा, कि इसी कड़ी में कर्मचारी 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।

ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के मनमाने रवैये के चलते ऊर्जा निगम को आर्थिक क्षति हो रही है,जिससे कर्मचारियों में भय व्याप्त है। प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ कर्मचारी लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। जिसमें मंगलवार को मुरादाबाद में संगठन की आमसभा हुई। इसमें साथियों को आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : झोलाछाप के संरक्षण और डेंगू नियंत्रण में विफलता पर सीएमओ का घेराव

संबंधित समाचार