अयोध्या : मेडिकल कॉलेज में बना 50 बेड का डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब तक डेंगू के आए 620 केस, 22 मरीजों का चल रहा उपचार

पीकू व आईसीयू बेड की भी रहेगी व्यवस्था

अमृत विचार, अयोध्या। डेंगू मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में कोविड हॉस्पिटल की तर्ज पर अलग से डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल बनाया गया है, जिसमें पीकू व आईसीयू बेड की भी व्यवस्था की गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से हॉस्पिटल को क्रियाशील कर दिया है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि जनपद के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में अलग से 50 बेड का डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल बनाया गया है, जिसमें चार बेड का पीकू वार्ड व 2 आईसीयू वार्ड बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि डेडिकेटेड हॉस्पिटल के अलावा डेंगू मरीजों के उपचार के लिए पहले से ही राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल, 100 शैय्य चिकित्सालय कुमारगंज और 11 ब्लाकों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड आरक्षित किए गए हैं, जहां मरीजों का उपचार चल रहा है।

सीएमओ ने बताया कि अभी जनपद में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी डेंगू बुलेटिन के अनुसार जनपद में अब तक डेंगू के 620 केस सामने आए हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में 382 व ग्रामीण क्षेत्र में 238 मामले शामिल हैं। जिले के 16 सरकारी अस्पतालों में कुल 22 डेंगू मरीजों का उपचार भी चल रहा है।

संबंधित समाचार