मुजफ्फरनगर: खतौली उपचुनाव में टिकट को लेकर मदन भैया का रालोद में हुआ विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। यूपी के खतौली उपचुनाव में टिकट वितरण को लेकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में विरोध के स्वर बुलंद हुए हैं। रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने आज समर्थकों के साथ बैठक के बाद उपचुनाव में स्थानीय नेता को टिकट दिए जाने की बात कही है।       

बताते चलें कि मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शनिवार को राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने मदन भैया को रालोद प्रत्याशी घोषित कर दिया। वहीं इस फैसले से रालोद नेता अभिषेक चौधरी खफा हैं। रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने खतौली से पूर्व विधायक मदन भैया का टिकट घोषित होने के बाद पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई है। 

संबंधित समाचार