अयोध्या : सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
प्रेस क्लब में हुआ कार्यकर्ता समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन
अमृत विचार, अयोध्या। बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति अयोध्या क्षेत्र एवं भारतीय मजदूर संघ की ओर से मंगलवार को प्रेस क्लब में समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी अजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय व अजीत सिंह सहित संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ साथियों ने नए सदस्यों को संगठन की नीतियों के बारे में जानकारी दीं। संगठन ने अपने विभिन्न मांगो के लिए प्रबंधन ने वार्ता के लिए विचार-विमर्श किया। सभा का संचालन भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्य श्री डी सी यादव जी ने किया।
समारोह को मुख्य अतिथि डीके राय के अलावा शिवाजी सिंह, उमेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने संबोधित किया। बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी संगठन फैजाबाद क्षेत्र के अध्यक्ष जेपी सिंह ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्म में अम्बरीष सिंह, जीएन पांडेय, विनोद सिंह, शांतनु, दिवाकर पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तव, सुजीत पाण्डेय, प्रशांत सिंह, राम प्रकाश व अन्य लोग मौजूद रहे।
