जनजातीय समुदाय की महिलाएं भारत में करेंगी iPhone का निर्माण, गौरव दिवस पर बोले रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नई दिल्ली स्थित रेल भवन में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस बीच बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
जय जोहार!#JanJatiyaGauravDivas2022 pic.twitter.com/qmb3plOnQz
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) November 15, 2022
इस मौके पर नई दिल्ली स्थित रेल भवन में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समुदाय की बहनें भी भारत में iPhone का निर्माण करेंगी।
ये भी पढ़ें- कोयला गैसीकरण, पौधरोपण से जलवायु परिवर्तन की दिशा में प्रयासः प्रल्हाद जोशी
उन्होंने कहा, ‘अब आईफोन भारत में बनने लगा है और इसकी सबसे बड़ी फैक्ट्री बेंगलुरु के पास लग रही है। खुशी की बात ये है कि आदिवासी समुदाय की हमारी बहनें भी भारत में आईफोन का निर्माण करेंगी।’ इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
जनजातीय गौरव दिवस पर बोले केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव- आदिवासी महिलाएं भी भी बनाएंगी iPhone pic.twitter.com/6dqHNjOmt8
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 15, 2022
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए उन्हें जनजातीय समुदाय से प्रेरणा मिली है। पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश में केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे करोड़ों जनजातीय परिवारों को मदद मिली और उनका जीवन सुगम बना है।
ये भी पढ़ें- श्रद्धा की हत्या के पीछे ‘बड़ी साजिश’, उसे आफताब से था जान का खतरा : श्रद्धा के दोस्त
