संभल : छात्रा की तलाश में जयपुर पुलिस का प्रेमी के घर पर छापा, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10 नवंबर को जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र से फरार हुई थी छात्रा

चन्दौसी (संभल),अमृत विचार। राजस्थान से छह दिन पहले घर से फरार हुई छात्रा की तलाश में मंगलवार को यहां पहुंची जयपुर पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में युवक के घर छापा मारा लेकिन प्रेमी युगल के न मिलने पर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर चली गई।  

आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवक की फेसबुक से राजस्थान में जयपुर के थाना विद्याधरनगर क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा से दोस्ती हो गई । इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई और दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा । छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी गई, लेकिन वे दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से बातें करते रहे। 10 नवंबर की रात छात्रा अपनी मां के साथ घूमने के लिए निकली और किसी तरह मां को झांसा देकर फरार हो गई। परिजनों ने उसकी सहेलियों व रिश्तेदारी में  तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिली। बाद में परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने छात्रा के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकवाई। जिसके आधार पर मंगलवार को जयपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ युवक के घर छापा मारा, लेकिन यहां न छात्रा मिली और न ही युवक । इसके बाद जयपुर पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के बाद वापस चली गई। इस संबंध में युवक के परिवार से जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें : संभल: सांप के डसने से किसान के बेटे की मौत

संबंधित समाचार